सोन में पिछले 2 दिनों से जारी भारी तेजी में आज ब्रेक लग गया और आखिरकार इन कीमती धातुओं के दाम में आज गिरावट देखने को मिली है। 24 केरेट गोल्ड आज 2701 रुपए गिरकर 1,14,044 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,04,464 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। इधर चांदी आज 362 रुपए सस्ती होकर 1,34,905 रुपए प्रति किलो पर पहुँच गई है। हालांकि ये गिरावट बेहद मामूली है अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड उपयुक्त माना जाता है.



















