खेल/स्पोर्ट्स

गजब बेइज्जती! पाकिस्तानी नकवी के हाथ से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, स्टेज पर इंतजार करते रहे ACC चीफ….

भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई। दरअसल, टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया।

दरअसल, भारतीय टीम का यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी से जुड़ा हुआ था। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं और उन पर भारत विरोधी रवैये के आरोप लंबे समय से लगते आए हैं। यही वजह मानी जा रही है कि भारतीय खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने पहले ही यह तय कर लिया था कि यदि ट्रॉफी नकवी द्वारा दी जाएगी, तो वे उसे नहीं लेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब पाकिस्तानी टीम मैच समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। वहीं पीसीबी अध्यक्ष नकवी मंच पर अकेले खड़े नजर आए और उन्हें दर्शकों की ओर से “इंडिया-इंडिया” के नारों का सामना करना पड़ा। करीब 55 मिनट बाद जब पाकिस्तानी खिलाड़ी बाहर आए, तब तक स्टेडियम का माहौल पूरी तरह भारतीय टीम के समर्थन में था।

भारत ने फाइन में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हरा दिया. रिंकू सिंह के बल्ले से विनिंंग शॉट निकला. रिंकू ने एशिया कप में एक मात्र गेंद खेली और उसपर चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिला दी. तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली वहीं शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली.भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया कुल 9वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है. फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया है. तिलक वर्मा भारत की जीत के असली हीरो रहे, जिन्होंने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके थे. पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई, तो साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 84 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. फरहान ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जैसे ही फरहान आउट हुए, वैसे ही अन्य पाक बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए. आखिरी 62 रनों के भीतर पाकिस्तान ने अपने सारे 10 विकेट गंवाए.

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!