बिज़नेस/व्यापार

TCS ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे बड़ी मूल्यवान आईटी कंपनी Accenture को छोड़ा पीछे..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली सॉफ्टवेयर कंपनी बन चुकी है. TCS ने सोमवार को Accenture को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. टीसीएस का मार्केट कैप (TCS Market Cap) 169.9 अरब डॉलर (करीब 12,43,540.29 करोड़ रुपये) को पार कर गया है. पिछले साल अक्टूबर में भी एक ऐसा मौका रहा, जब भारत की इस दिग्गज आईटी कंपनी ने एक्सेंचजर को सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली सॉफ्टवेयर कंपनी के मामले में पीछे छोड़ा था.

साल 2018 में IBM इस मार्केट में शीर्ष कंपनी थी. उस दौरान IBM का कुल रेवेन्यू टीसीएस की तुलना में करीब 300 फीसदी ज्यादा था. इसके बाद दूसरे स्थान पर एक्सचेंजर का नाम था. हालांकि, पिछले साल ही अप्रैल में टीसीएस का मार्केट 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा था. लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!