रायगढ़ : आज दिनांक 27.09.2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कसडोल, कांशीनगर के मांझा खोल मोहल्ले में केशव ऊर्फ केशर अगरिया (उम्र 54 वर्ष) हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इससे मोहल्ले के निवासी भयभीत हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल थाने की पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। पेट्रोलिंग टीम ने कांशीनगर कसडोल के मांझा खोल इलाके में पहुंचकर सुरक्षा उपायों के साथ आरोपी केशव अगरिया को धर-दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
Related Articles
लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो’ ठगी मामले में 3 और गिरफ्तार, युवतियों की फर्जी फोटो दिखाकर फंसाते थे जाल में…
रायपुर : लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 3 बालक सहित कुल 5 गिरफ्तार…
लग्जरी वाहन में देश भर में घुम -घुम कर सोने की चैन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय महिला गिरोह गिरफ्त में….
300 से अधिक फर्जी सिम: बेचने वाले POS एजेंट एवं संवर्धक कुल 7 आरोपी, वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से गिरफ्तार…














