छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में उत्तर से आ रही ठंडी हवा कंपकंपा रही, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

बिलासपुर। बिलासपुर शहर समेत अंचल इन दिनों जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर से आने वाली शुष्क व ठंडी हवाओं के चलते बेतहाशा ठंड बढ़ गई है। ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। शुष्क और ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि तापमान में बहुत अधिक गिरावट आने की संभावना कम है। वहीं सुबह हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

उत्तर-पूर्व से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण बिलासपुर शीतलहर की चपेट में आ चुका है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। चूंकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में काफी गिरावट हो चुका है इसलिए उत्तर और मध्य में बहुत ज्यादा और गिरावट की संभावना कम है। 21 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाने की संभावना है। खास तौर से उत्तर छत्तीसगढ़ में यह स्थित बन सकती है। वहीं पेंड्रारोड में पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

बिलासपुर का तापमान

अधिकतम 23

न्यूनतम 7

पेंड्रारोड का तापमान

अधिकतम 22.4

न्यूनतम 5.7

साल 2019 में 6.5 डिग्री पहुंचा था पारा

मौसम विभाग के आंकडों पर गौर करंे तो पिछले 10 वर्षों में दिसंबर महीने में पारा कभी 20 से 25 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा है। वर्ष 2010 मेें 21 और 22 दिसंबर को पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। हालांकि वर्ष 2019 में 29 दिसंबर को पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!