छत्तीसगढ़

आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

सूरजपुर : दिनांक 28.06.23 को सूरजपुर के आदित्य होटल में हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल निवासी नेहरू पार्क रोड सूरजपुर के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त शव पंचनामा व जांच कार्यवाही के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए जिसमें आरोपियों से मृतक हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल के द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर उनके द्वारा मृतक हंसराज अग्रवाल को गाली गलौज कर जान से मारने धमकी देकर आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित किया गया एवं मृतक हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल के द्वारा एक कापी में मृत्यु पूर्व सुसाईड नोट 5 पेज में लिखा हुआ मिला जिसमें आरोपीगण 1. दिलीप अंदानी पिता मोहन अंदानी निवासी तेलीबांधा रायपुर 2. नवीन बतरा निवासी रायपुर 70 लाख रूपये अलग अलग किस्तो में महादेव बुक का काम दिलाने के नाम पर ठगी करने 3. अरूण सिंह निवासी रायपुर 4. पूजा पाण्डेय निवासी झांसी सूरजपुर हालमुकाम रायपुर 5. रवि अग्रवाल निवासी अम्बिकापुर के द्वारा मृतक का नुकसान पैसा कवर करने के लिये 25 लाख रूपये लेने 6. लिल्ले निवासी सूरजपुर के द्वारा मृतक से 20 से 25 लाख रूपये लेकर धोखा देने और मृतक द्वारा उनसे पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या करने को उत्प्रेरित करने से मृतक सूरजपुर के आदित्य होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 271/23 धारा 306, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

गठित पुलिस टीम के द्वारा रायपुर में दबिश देकर आरोपी दिलीप अंदानी पिता मोहन अंदानी उम्र 30 वर्ष निवासी रायपुर एवं पूजा पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झांसी, हालमुकाम पुरानी बस्ती रायपुर को पकड़ा। घटना के बारे में पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!