छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के वाहन का हुआ बिलासपुर में ही चालान, ITMS के कैमरे में कैद हुई तस्वीर मिला नोटिस..

बिलासपुर: कल दोपहर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह , एवं जिलाधीश बिलासपुर श्री अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर महोदय की गाड़ी से जा रहे थे

उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक महोदय का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर महोदय का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया।

यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।

एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

ऊपर वाला सब देख रहा है अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें वर्ना ऊपर वाला सब देख रहा है

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!