IPL 2020 : के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अबुधाबी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। अब उसे अपने बाकी बचे 4 मैचों में जीत के साथ-साथ दूसरी टीम के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। चेन्नई ने राजस्थान को 126 रनों का लक्ष्य दिया। उसे राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया।
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। स्टीव स्मिथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 98 रनों की साझेदारी की। बेन स्टोक्स 19, रॉबिन उथप्पा 4 और संजू सैमसन शुून्य पर आउट हुए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने 2 और जोस हेजलवुड ने एक विकेट लिए।
इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन बनाए। उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 30 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। केदार जाधव 7 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी 28 गेंद पर 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। सैम करन 25 गेंद पर 22 रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार बने। फाफ डुप्लेसिस ने 10, शेन वॉटसन ने 8 और अंबाती रायुडू 19 गेंद पर 13 रन बनाए।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये




















