छत्तीसगढ़ सरकार बहुत जल्द ही शिक्षक भर्ती निकालने वाली है। इसके लिए दिसंबर 2025 तक नोटिस जारी हो सकता है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) फरवरी 2026 में और कॉलेजों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (SET) मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 5000 शिक्षक और 650 सहायक प्राध्यापक पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि TET और SET पास करने के बाद इसका प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा।




















