छत्तीसगढ़

रायपुर : मादक पदार्थ डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी मूलतः राजस्थान के निवासी

रायपुर : दिनांक 19.11.2025 को थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा चुरा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर, आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम श्रवण पिता महीराम विसनोई उम्र 29 वर्ष सा० जालेली फौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल ट्रांसपोर्ट नगर राांभाठा थाना खमतराई रायपुर (छ.ग.) बताये, तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के प्लास्टिक के झिल्ली में मादक पदार्थ डोडा मिला तौल कराने पर कुल 200 ग्राम कि. 5000 रू होना पाया गया जिसे कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध कमांक 1193/25 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- श्रवण पिता महीराम बिसनोई उम्र 29 वर्ष सा० जालेली फौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!