खेल/स्पोर्ट्स

पोलार्ड ने जड़ा आईपीएल का अबसे तेज अर्धशतक, मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

आईपीएल 2021 का 27वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।मुंबई ने 219 रन का विशाल लक्ष्य 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर हासिल किया। मुंबई की तरफ से कीरोन पोलार्ड ने सबसे अधिक नाबाद 87 रन बनाए।

कायरन पोलार्ड (34 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के के सहारे नाबाद 87) ने तूफानी पारी खेलते हुए शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत रोमांचक जीत दिला दी। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे मुंबई ने अंतिम गेंद पर पोलार्ड के पराक्राम की बदौलत छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई की सात मैचों में यह चौथी जीत है और टीम 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। चेन्नई को सात मैचों में दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम 10 अंकों के साथ अभी भी टॉप पर कायम है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!