छत्तीसगढ़

युवक को अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे मे किया गिरफ्तार

दुर्ग : दिनांक 29.06.2023 को प्रार्थी गंगदेव प्रसाद पिता स्व. संपत बारले उम्र 40 वर्ष निवासी 5A/31A/07 भिलाई नगर थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग द्वारा थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र थाना प्रभारी भिलाई नगर के नाम से लेख कर प्रस्तुत किया है। जिसमे अनावेदक बेनी प्रसाद देशमुख के द्वारा प्रार्थी को सेक्टर 7 ओवरब्रिज के आगे इडली दुकान के पास से चार पहिया वाहन मे बिठाकर ले जाकर मारने की धमकी देकर मारपीट कर पैसो की मांग करने के संबध मे लेख किया है ।

आवेदक की शिकायत पत्र के अवलोकन पर अनावेदक बेनी प्रसाद देशमुख के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294,506,323,365 भा.द.वि. के तहत अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण के नामजद आरोपी बेनी प्रसाद देशमुख को दिनांक को पता तलाश कर किया आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन कार क्र. HR 26 CV 6484 एवं टेलीफोन वायर , सब्जी काटने का चाकु , सेलो टेप को जब्त किया गया है प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!