दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “…आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में देश भर के उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रोविडेंट फंड (PF) के नियमों के तहत पहले वेतन की सीमा 15,000 रुपए थी। यह सीमा सितंबर 2014 में तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। PF कटौती के लिए नई सीमा 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इससे लगभग 51 लाख कर्मचारियों को, खासकर 15,000 से 25,000 रुपए वेतन वाले कर्मचारियों को फायदा होगा और वे अब नए PF नियमों के दायरे में आ जाएंगे। इससे भारत सरकार का अनुमानित सालाना खर्च लगभग 11,339 करोड़ रुपए होंगे। आप सभी जानते हैं PF योगदान के तीन हिस्से होते हैं। इसमें एक हिस्सा कर्मचारी का, एक हिस्सा नियोक्ता (employer) का और एक हिस्सा सरकार का होता है। सरकार का योगदान कर्मचारी की पेंशन योजना में जाता है। यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी और आज माननीय प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में इसे मंजूरी दे दी है।”
Related Articles
दुर्ग : घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, महिला एवं उसके भाई पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, बेलगहना एवं कोरबा (पाली) में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
बालोद: इलेक्ट्रिक स्कूटी डीलरशिप और 100% कैशबैक के नाम पर 31.80 लाख की ठगी, CBK EV मोटर्स का CEO ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
एर्टिगा कार से 63.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद, उड़ीसा से गरियाबंद के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाने की थी साजिश..
दुर्ग : घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद..
बिलासपुर: गरबा ड्रेस में सिगरेट पीते और पिस्टल चमकाते युवती का वीडियो वायरल, सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज
दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 10 सट्टेबाज ठाणे से गिरफ्तार; Mule अकाउंट से करोड़ों का वित्तीय लेन-देन, 31 मोबाइल और 4 लैपटॉप जब्त












