छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : मोटर सायकल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार…

पचपेड़ी : प्रार्थी सुरेश कुमार साहू दिनांक 25.01. 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.01.2024 को रात्रि करीबन 10:00 बजे मेरे मोटर सायकल कमांक सीजी 11 एपी 4246 एचएफ डिलक्स लाल काला रंग किमती 40000 रूपये चिल्हाटी सब स्टेशन के स्टोर रूम के अंदर रखे मोटर सायकल को कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले को देखते हुये दिनाक 25.01.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की सुरेश कुमार पिता बलराम गोपाल जाति देवार उम्र 20 साल निवासी पचपेडी बाजार के पास थाना पचपेडी कि सूचना पर पचपेडी पुलिस टीम द्वारा संदेही के सकुनत पर दबिश देकर बारीकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को जुर्म करना स्वीकर किया गया आरोपी के कब्जे मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 25.01.2024 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी : 1 सुरेश कुमार पिता बलराम गोपाल जाति देवार उम्र 20 साल साकिन पचपेडी बाजार के पास थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ०ग०

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!