नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केपी शर्मा को आर्मी चीफ जनरल ने कुर्सी छोड़ने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि इस्तीफे के बाद ही हालात सुधरेंगे. नेपाल में सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे बैन को लेकर Gen-Z विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर को आग के हवाले कर दिया था.
राष्ट्रपति ने मंजूर किया पीएम ओली का इस्तीफा
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने पीएम केपी शर्मा ओली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस्तीफ े के साथ ही सेना ने ओली को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। इस्तीफे को लेकर काठमांड ू में जश्न मनाया जा रहा है।
















