खेल/स्पोर्ट्स

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं जीत, 8 विकेट से हारा कोलकाता नाइटराइडर्स…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

IPL 2020 के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडिंयस ने कोलकाता नाइटराइडर्स 8 विकेट से हरा दिया। यह उसकी इस सीजन लगातार 5वीं जीत है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।

केकेआर ने मॉर्गन और पैट कमिंस की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडिंयस ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 78 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। डीकॉक के अलावा रोहित शर्मा ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 गेंद में 35 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले कमिंस और मॉर्गन ने छठे विकेट के लिए 56 गेंद में 87 रनों की नाबाद साझेदारी की। कमिंस 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद में 53 और मॉर्गन 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस और मॉर्गन ने आखिरी 2 ओवरों में 35 रन बनाए। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 2, जबकि ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

इस मैच से कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान इयोन मॉर्गन को दी गई है। इस मैच से कुछ घंटे पहले ही दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी। आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर सिर्फ 6 में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि 21 में उसे हार झेलनी पड़ी है।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!