मस्तुरी : दिनाक 01.07.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम पधी सीपत का रहने वाला नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा नामक व्यक्ति में कलर की वेगन आर कार वाहन कमांक सीजी 10 बी क्यू 9133 में बरगढ़ उडीसा से अवैध रूप से गांजा ब्रिकी करने के हेतु जयरामनगर रलिया के रास्ते से गनियारी थाना कोटा लेकर जाने वाला है कि सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जो तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी श्री एल सी मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर के द्वारा टीम गठित कर तत्काल हमराह स्टाफ एव स्वतंत्र गवाह के रवाना होकर ग्राम जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड के पास पहुंचकर घेराबदी किया गया दौरान घेराबंदी के जयरामनगर रेल्वे फाटक की ओर से ग्रे कलर का वेगन आर क सीजी 10 बी क्यू 9133 आते दिखा जो पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेराबंदी कर उक्त वाहन को रूकवा कर चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी वर्मा मुहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग रहने वाला बताया आरोपी नीरज वर्मा के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 100 ग्राम को पेश करने करने अपराध धारा सबूत का होना पाये जाने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गाजा कुल 20 किलो 100 ग्राम किमती 201000 रू एवं एक नग रीयल भी कंपनी का मोबाईल किमती 10000 रू एक वेगन आर कार कमाक सीजी 10 बी क्यू 9133 किमती 500000 रू जुमला किमती 711000 रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल साकिन पंधी वर्मा मुहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग को विधिवत अभिरक्षा में लेकर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर लाकर गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही किया जाकर कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के आरोपी विनोद कुमार औधोलिया का पता तलाश करने हेतु मुखबिर के सूचना पर थाना मस्तुरी से पुलिस टीम भेजकर आरोपी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से पकड़ कर थाना लाया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर विगत 4 वर्षों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर खरीदी बिक्री करने की बात स्वीकार करना पर आरोपी का मेमोरंडम कथन लिया गया आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के फरार आरोपी अदीप कुमार वर्मा @ टेंगना वर्मा का पता तलाश करने हेतु मुखबीर लगाया गया था जिसे ग्राम बिरकोना थाना कोनी से आरोपी के सकूनत पर रेड के कार्रवाई कर पकड़कर कर थाना लाया गया है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही है ।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








