मस्तुरी : दिनाक 01.07.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम पधी सीपत का रहने वाला नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा नामक व्यक्ति में कलर की वेगन आर कार वाहन कमांक सीजी 10 बी क्यू 9133 में बरगढ़ उडीसा से अवैध रूप से गांजा ब्रिकी करने के हेतु जयरामनगर रलिया के रास्ते से गनियारी थाना कोटा लेकर जाने वाला है कि सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जो तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी श्री एल सी मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक हरिशचन्द्र टाण्डेकर के द्वारा टीम गठित कर तत्काल हमराह स्टाफ एव स्वतंत्र गवाह के रवाना होकर ग्राम जयरामनगर एरमसाही रलिया तिराहा मोड के पास पहुंचकर घेराबदी किया गया दौरान घेराबंदी के जयरामनगर रेल्वे फाटक की ओर से ग्रे कलर का वेगन आर क सीजी 10 बी क्यू 9133 आते दिखा जो पुलिस वालो को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेराबंदी कर उक्त वाहन को रूकवा कर चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी वर्मा मुहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग रहने वाला बताया आरोपी नीरज वर्मा के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 100 ग्राम को पेश करने करने अपराध धारा सबूत का होना पाये जाने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर रखे पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गाजा कुल 20 किलो 100 ग्राम किमती 201000 रू एवं एक नग रीयल भी कंपनी का मोबाईल किमती 10000 रू एक वेगन आर कार कमाक सीजी 10 बी क्यू 9133 किमती 500000 रू जुमला किमती 711000 रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल साकिन पंधी वर्मा मुहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग को विधिवत अभिरक्षा में लेकर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर लाकर गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही किया जाकर कर आरोपी को आज दिनांक 02.07 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिर० आरोपी का नाम: नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी पंधी वर्मा मुहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ ग




















