बिज़नेस/व्यापार

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 5 स्टार रेटिंग वाली नई एसयूवी Victoris, गाड़ी में मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स, जानें कीमत और फीचर्स..

मारुति सुजुकी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिडसाइज विक्टोरिस (Victoris) SUV को पेश कर दिया है। इस SUV को कुल 6 ट्रिम LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में खरीद पाएंगे। इस SUV को मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप नेटवर्क से बेच जाएगा। 2023 की ग्रैंड विटारा के बाद विक्टोरिस एक लोकप्रिय मिडसाइज SUV सेगमेंट में कंपनी की दूसरी दावेदार है। इसलिए, विक्टोरिस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, MG एस्टर, होंडा एलिवेट के साथ मारुति की ही ग्रैंड विटारा से होगा।

कीमत – कितनी हो सकती है Maruti Suzuki Victoris की प्राइस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Victoris की शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख से ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। कंपनी इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन करेगी, ताकि ग्राहकों के पास हर बजट और जरूरत के हिसाब से मारुति का विकल्प मौजूद रहे।

भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलीमारुति सुजुकी की नई एसयूवी विक्टोरिस की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। लॉन्च से पहले ही मारुति सुजुकी ने इसे क्रैश टेस्ट के लिए भेज दिया था और सेफ्टी में इसने अपना लोहा मनवा लिया है।

एक्सटीरियर डिजाइन विक्टोरिस का डिजाइन नया और आकर्षक है, जिसमें कंपनी के आने वाले e Vitara इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरणा ली गई है। फ्रंट में बड़े LED हेडलाइट्स और स्लिम क्रोम ग्रिल कवर, मोटा प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट है। साइड में 18 इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैक आउट पिलर, सिल्वर रूफ रेल्स और स्क्वायर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की ओर सैगमेंटेड LED लाइट बार और ‘VICTORIS’ का लेटरिंग प्रमुखता से दिखाई देता है।

Maruti Suzuki Victoris के कलर ऑप्शंस

नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस दस रंगों में उपलब्ध होगी। इसमें Arctic White, Splendid Silver, Eternal Blue, Sizzling Red, Magma Grey, Bluish Black और Mystic Green रंग उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही इसमें 3 स्टाइलिश डुअल-टोन विकल्प भी शामिल हैं- इटरनल ब्लू विद ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड विद ब्लैक रूफ और स्प्लेंडिड सिल्वर विद ब्लैक रूफ।

 

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!