बिज़नेस/व्यापार

Maruti Suzuki Ertiga 2022 हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये, डिजाइन और खूबियां भी शानदार, जानें कितना देती है माइलेज

Maruti Suzuki Ertiga 2022: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर एमपीवी अर्टिगा का 2022 मॉडल शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है. नए और अपग्रेड मॉडल में 2022 मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये (LXI वेरिएंट) है. इसकी टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12,79,000 रुपये है. कंपनी ने इसे पेट्रोल और सीएनजी एडिशन में पेश किया है. 2022 अर्टिगा फेसलिफ्ट पेट्रोल में 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है सीएनजी में 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज है.

कीमत यहां कर लीजिए नोट

मारुति सुजुकी अर्टिगा का इंजन

मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में एक बेहतर के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल VVT इंजन दिया गया है. जिसे एमपीवी के फ्यूल कैपेसिटी को और बढ़ाने में मदद करता है. इसे फाइव-स्पीड गियरबॉक्स से ऐड किया गया है. साथ ही इस मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं. माइलेज की बात करें तो, नई अर्टिगा सीएनजी पर 26.11 किमी प्रति, पेट्रोल पर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.51 किमी प्रति लीटर, ऑटो ट्रांसमिशन पर 20.30 किमी प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करेगी.

मारुति सुजुकी अर्टिगा का इंटीरियर और एक्सटीरियर

लेटेस्ट अर्टिगा के एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं. इसमें दो-टोन एलॉय व्हील डिजाइन और क्रोम विंग्ड फ्रंट ग्रिल के साथ अपडेट किया गया है. नई अर्टिगा 6 कलर ऑप्शन में आती है जिनमें दो नए कलर शामिल हैं सिल्वर और ब्राउन.

मारुति सुजुकी के केबिन को रिफ्रेश किया है. इसमें सुजुकी कनेक्ट तकनीक के साथ एक नई सात इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है. अर्टिगा को अब अमेजन एलेक्सा के लिए सुजुकी कनेक्ट स्किल के माध्यम से कम्पेटिबल स्मार्ट वॉच और वॉयस कनेक्टिविटी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है.

इसी के साथ, इसके डैशबोर्ड में नया मैटेलिक टीक-वुडन फिनिश है जबकि सीट फैब्रिक डुअल टोन में है. दूसरी रो में वन-टच रिक्लाइन और स्लाइड मैकेनिज्म को शामिल किया गया है. कार के दूसरे हाइलाइट्स में एयर-कूल्ड कैन होल्डर और यूटिलिटी बॉक्स के साथ फ्रंट रो आर्मरेस्ट शामिल हैं.

कलर ऑप्शन

दो नए कलर- स्प्लेंडिड सिल्वर और डिग्निटी ब्राउन के साथ-साथ 6 कल ऑपशन में पेश किया गया है.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!