छत्तीसगढ़

देशी कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर – प्रार्थी उज्ज्वल निषाद ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जी.ई. रोड NIT के पास एटीएम में पैसा जमा करने अपने दोस्त के साथ गया था, तकनीकी खराबी के कारण से पैसा जमा नही हो पाने के कारण प्रार्थी वापस अपने घर दोस्त के साथ अपने स्कूटी से कुकुरबेडा होते हुए अपने घर सरोना जाने निकला कि रास्ते में कुकुरबेडा डुमरतालाब विप्र कालेज के पास दोपहिया वाहन में सवार 02 व्यक्ति चेहरे में कपड़ा बांधे हुए प्रार्थी के पीछे से आए तथा उन्हें रोककर अपने पास रखे बंदूक को दिखाकर उसके जेब में रखे नगदी रकम 4500/- रुपये को लूट कर फरार हो गये। जिसपर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लूट की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. आर. पोर्ते , नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को अज्ञात अरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी तथा उसके दोस्त सहित आस-पास के लोगो से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम देने हेतु जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी जानकारी एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुआ जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी दीपक तिवारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ-साथ घटना में उपयोग किया गया था देशी कट्टा आरोपी दीपक तिवारी का होना बताया गया।

जिस पर आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 3700/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन, 01 नग देशी कटट्ा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी दीपक तिवारी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – हरमीत सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी ज्ञान भारती स्कूल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!