बिलासपुर: दिनांक 15.01.2025 को प्रार्थी फागुन सिंह धनुवार पिता स्व. समेलाल धनुवार उम्र 45 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भतीजा मैकू धनुवार दिनांक 13.01.2025 एवं 14.01.2025 के मध्य दरमियानी रात्रि छेर छेरा त्यौहार के दिन अपनी पत्नी समुद्री बाई को चरित्र शंका की बात को लेकर डंडा से मारपीट कर हत्या कर अपनी 10 माह की पुत्री कु. सुमित्रा धनुवार को लेकर जंगल की ओर फरार हो गया है,रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और फरार आरोपी मैकू धनुवार का पता तलाश के दौरान आज दिनांक 21.012025 को पता चला कि फरार आरोपी मैकू राम धनुवार अपनी पुत्री से साथ मझगांव के जंगल में छुपा हुआ है तब थाना प्रभारी द्वारा अपने कोटा पुलिस टीम एवं ग्रामीणों के साथ मझगांव के जंगल में रेड कार्यवाही किया गया व फरार आरोपी मैकू राम धनुवार अपनी एक छोटी सी बच्ची के साथ पकड़ा गया जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया की दिनांक 13.012025 एवं दिनांक 14.01.2025 के मध्य रात्रि अपनी पत्नी समुद्री बाई की चरित्र शंका की बात को लेकर गुस्से में आकर अपने घर में रखे तेंदू के डंडा से अपनी पत्नी समुद्री बाई के सिर,पीट माड़ी को मारपीट हत्या कर छोटी बच्ची को लेकर फरार हो जाना बताएं एवं आरोपी मैकू राम धनुवार के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तेंदू का डंडा को गवाहों के समक्ष पेश करने पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 21.012025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
Related Articles
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…














