छत्तीसगढ़

चरित्र शंका पर अपने पत्नी को ईटा, डंडा से मार हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

कोटा जिला बिलासपुर : दिनांक 23.06.25 को प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22-23.06.2025 के दरम्यानी रात को प्रार्थी का दामाद आरोपी पंचराम सौता अपने पत्नी रात बाई को चरित्र शंका कर ग्राम छतौना रगरापारा के जंगल मे ईटा डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) ,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदया कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, आरोपी पंचराम सौता जो अपने घर के पीछे जंगल में छुपा हुआ था को घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब ईटा एवं डंडा को आरोपी पंचराम सौता के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी पंचराम सौता के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.06.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर,अंकित जायसवाल महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा ।

नाम आरोपी – 1- पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!