बिलासपुर : दिनांक- 07.07.25 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि दीपक यादव के द्वारा सिम्स अस्पताल के गेट के सामने एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – दीपक यादव पिता स्व. रवि यादव निवासी सहगल गली शिव मंदिर के पीछे मसानगंज कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास एक लोहे का धारदार चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी. एन. एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 351 / 25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।
जप्त हथियार : एक लोहे का धारदार चाकू ।
नाम आरोपी : 01. दीपक यादव पिता स्व. रवि यादव निवासी सहगल गली शिव मंदिर के पीछे मसानगंज कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. |




















