छत्तीसगढ़

महिला की नहाते समय मोबाइल रिकॉर्ड का प्रयास करने एवं मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थियां निवासी गौतम नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.06.2025 को दोपहर करीबन 02.00 बजे अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी जिसका आरोपी द्वारा मोबाईल रिकार्ड करने का प्रयास कर रहा था तब प्रार्थियां जोर जोर से चिल्लाई आवाज सुनकर इसके पति एवं दोनो बच्चे दौघ्डकर गये तब आरोपी जफर उर्फ झोल्टू प्रार्थीया के पति एवं दोनो लडके को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुवे जान सहित मार डालने की धमकी देते हुवे पत्थर से वार कर दिया जिससे इसके लडके स्वयं सोनी के कंधा एवं मयंक सोनी के सिर मे चोट आयी है शेख जफर उर्फ झोल्टू अपने पास एक लंबा चाकु भी रखा था जिसमे गोभ कर मार डालूंगा कहकर मां बहन की गाली गुप्तार कर रहा था इतने मे शेख जफर उर्फ झोल्टू के भाई रेहान तथा कलाम आकर प्रार्थियां के पति एवं बच्चे को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार किये है कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 166/25 धारा 296,351(2), 115(2),3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू एवं मोह0 कलाम को दिनांक 26/06/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एक अन्य आरोपी रेहान फरार है।

गिरफ्तार आरोपीगण – 01. शेख जफर उर्फ झोल्टू पिता शेख जब्बार उम्र 20 साल पता लाखेनगर ईदगाहभाठा पानी टंकी 02. के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर छ.ग.

02.मोह. कलाम पिता मोह. जब्बार उम्र 20 साल पता लाखेनगर ईदगाहभाठा पानी टंकी के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!