मुंगेली : धान उपार्जन केंद्र गुरुवाईनडबरी थाना लालपुर के खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल खरीदी धान 55972 क्विंटल में से जानबूझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुए कुल 2595.20 क्विंटल धान कीमती 64,94500 (चौसठ लाख चौरानवे हजार पांच सौ) रुपये का धोखाधड़ी कर गबन किया गया और साथ ही दिनांक 05.05.2024 को सुबह करीबन 07 से 08 बजे के बीच श्री श्याम राइस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक CG 12 S 2108 को बुलवाकर धान उपार्जन केंद्र गुरुवाईडबरी में किसानों से खरीदे धान में से 600 बोरी अनुमानित वजन 240 क्विंटल कीमत 7,44,000 रुपये को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए लोड करवाया था। धान केंद्र के प्रभारी रामदास बंजारे के उक्त कृत्य पर शासन की रिपोर्ट पर थाना लालपुर जिला मुंगेली में अपरआज्ञा क्रमांक 120/2024 धारा 420, 409 भादवि, एवं अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 420, 409, 511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में फर्जीवाड़ा रकम की राशि बढ़ी है जो कि लगभग 9168374 रुपये (इक्यानबे लाख अड़सठ हजार तीन सौ चौहत्तर रुपये) के आसपास है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगातार अपने निवास से फरार चल रहा था। जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा लगातार ही की जा रही थी। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की स्वयं मॉनिटरिंग कर लगातार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं श्रीमती माधुरी धीरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी के छिपने के सभी संभावित स्थानों पर व छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर भी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पतासाजी की जा रही थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसीदौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामदास बंजारे बिलासपुर के तिफरा के आसपास छिपकर अपना नाम पता बदलकर और बाल-दाढ़ी बढ़ाकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना लालपुर और साइबर सेल टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बिलासपुर रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर बिलासपुर तिफरा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











