बिज़नेस/व्यापार

महिंद्रा ने पेश की 4 नई कॉन्सेप्ट कार, जानें खासियत…

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज 15 अगस्त के मौके पर अपना ग्लोबल विजन 2027 पेश कर दिया है और भारतीय बाजार में अपनी 4 आगामी एसयूवी से भी पर्दा उठा दिया है, जो कि Vision.S, Vision.T, Vision.SXT और Vision.X हैं। वर्ल्ड क्लास डिजाइन के साथ ही जबरदस्त मजबूती और मॉडर्न फीचर्स से लैस इन गाड़ियों की लॉन्चिंग साल 2027 से शुरू होगी।

कैसा होगा डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट कार में बॉक्सी सिल्हुट देखने को मिल रहा है. डेड स्ट्रेट लाइट देखने को मिल रही है. हालांकि फ्रंट में मॉडल अपीलिंग दी गई है, फ्रंट में ट्विन पीक लोगो दिया है, जो वर्टिकल LED लाइट्स के सपोर्ट के साथ आता है. हेडलाइट्स के लिए नया डिजाइन तैयार किया गया है. अब L-shape में हेडलाइट देखने को मिल सकती हैं.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!