छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट : अगस्त में हो रही झमाझम बारिश से बिलासपुर में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड…

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में 26 अगस्त को हल्की बारिश की उम्मीद है। लेकिन इसके बाद तीव्रता में कमी आएगी। मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इसके बाद 28 व 29 से दोबारा वर्षा का सिलसिला प्रारंभ होगा।

मानसून की दृष्टि से यह साल अच्छा बीत रहा है। 10 वर्षों का रिकार्ड देखें तो बिलासपुर में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। साल 2023 अगस्त मास में 204.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज है, इसके मुकाबले इस बार 25 दिनों में 242 मिली मीटर पानी गिर चुका है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि आगे गरज-चमक के साथ झमाझम बरसात होगी।

न्यायधानी में अमूमन हर साल अगस्त मास में शानदार बारिश होती है। बीते 10 वर्षों में केवल एक बार साल 2016 में सबसे कम पानी गिरा। मात्र 183.5 मिमी बरसात हुई। जबकि साल 2022, 2020 में रिकार्ड 500 मिमी में अधिक बारिश रिकार्ड किया गया है। चार से पांच बार ऐसे मौके आए जब आंकडा 300 मिमी के करीब पहुंच गया। वैसे इस साल किसान बेहद खुश है क्योंकि शहर सहित सभी तहसीलों में खूब पानी गिर रहा है।

कोटा तहसील में एक जून से अब तक 1000 मिमी से अधिक बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है । जिससे मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि 28 अगस्त के बाद फिर से सिस्टम सक्रीय होगा।

अगस्त,10 वर्षों की मासिक कुल बारिश

2023 204.6

2022 529.8

2021 237.0

2020 596.7

2019 422.7

2018 285.8

2017 261.2

2016 183.5

2015 351.2

2014 350.2

साल 2020 में सर्वाधिकबारिश

बारिश की दृष्टि से साल 2020 को भुलाया नहीं जा सकता। एक महीने में बादलों ने ऐसा जादू दिखाया था कि चारों ओर पानी-पानी हो गया था। 10 वर्षों में सबसे अधिक 596.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज है। इस साल स्थिति पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी है। आमजन से लेकर किसान सभी प्रसन्न हैं।

ठंडी हवाओं से गिरा पारा

न्यायधानी में रविवार को मौसम शानदार रहा। ठंडी हवाएं चली। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। एक दिन पहले दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियए दर्ज किया गया था। इसी सप्ताह तापमान 35 डिग्री के आसपास भी पहुंचा था। कमी आने से लोग खुश दिखे।

प्रमुख शहरों का तापमान / शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 26.6 24.1

पेंड्रारोड 25.9 21.2

अंबिकापुर 28.7 22.5

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!