खेल/स्पोर्ट्स

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs किंग्स XI पंजाब राहुल-गेल की तेज फिफ्टी, पंजाब ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

IPL 2020 : का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज खेला गया। पंजाब ने बैंगलोर को आठ विकेट से ये मुकाबला हरा दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बैंगलोर ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 172 रन बनाने थे। जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहतरीन रही। कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को सधी शुरूआत दी। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पंजाब का पहला विकेट 78 रन पर गिरा। मयंक अग्रवाल ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाए। उसके बाद क्रिस गेल आए। गेल ने भी धुंआधार पारी खेली और 45 गेंदों पर 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के जड़े। कप्तान केएल राहुल अंत तक जमे रहे और 49 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया है। आखिरी ओवर में मैच का रोमांच और बढ़ गया। युजवेंद्र चहल टीम का आखिरी ओवर लेकर आए। टीम का स्कोर 170 पर एक विकेट था। जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन चहल के सामने क्रिस गेल थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं, तीसरी गेंद पर एक रन, चौथी गेंद पर कोई रन नहीं, पांचवी गेंद पर गेल रन आउट, आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था और पूरन ने चहल की गेंद पर सिक्स जड़ दिया।

पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। गेल आज आईपीएल का पहला मुकाबला खेल रहे थे। अभी तक वो पेट की परेशानी से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने आते साथ गेंदबाजों की क्लास लगा दी। गेल ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। गेल ने 5 छक्के जड़े।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!