खेल/स्पोर्ट्स

मुंबई इंडियंस ने जीता IPL 2020 में तीसरा मैच, हैदराबाद को 34 रन से हराया…

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की आइपीएल 2020 में ये तीसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद की टीम को पांच मैचों में से तीसरे मैच में हार मिली है।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम ने क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। ऐसे में जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 209 रन का टारगेट था, लेकिन हैदराबाद ने डेविड वार्नर के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए और मैच 34 रन से गंवा दिया। 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!