कोण्डागांव : प्रार्थी को ऑनलाईन ट्रेडिंग एप Ares-pro में व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया था तथा ऑनलाईन शेयर ट्रेडिग में अधिक मुनाफा कामने की बात कही गयी थी प्रार्थी से ऑनलाईन 05 लाख 69 हजार रूपये की ठगी की गयी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव के अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था मामला गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येद्वैवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठित कर टीम दीगर राज्य मध्य प्रदेश जिला रतलाम रवाना किया गया था। आरोपी पता तलाश के दौरान उनके निवास स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये। किन्तु आरोपी घर से था फरार। आरोपी की रायपुर छत्तीसगढ़ में लोकेशन मिलने पर रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक बैरागी पिता महावीर दास बैरागी उम्र 32 वर्ष निवासी रोजाना थाना जावरा जिला रतलाम म.प्र. का होना बताये जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना को 05 लाख 69 हजार रूपये ऑनलाई फ्राड करना स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 12.12.2024 के 12.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।
Related Articles
सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: अगले 4-5 दिनों में झमाझम बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं..
सूरजपुर पुलिस ने 4 करोड़ 24 लाख रूपये कीमत का 848 किलो 650 ग्राम गांजा सहित 7 को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बस किया गया जप्त..
किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी, 750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, प्रशासन ने गोदाम सील कर 74 बोरी खाद जब्त की..
रायगढ़ : परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी आरोपी गिरफ्तार..
मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काम पर आए मिस्त्री की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार..
गरियाबंद पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 70 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द…
नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…
हरी खाद के रूप में ढैंचा अपनाकर किसान घटाएं यूरिया की खपत, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं, कृषि विभाग दे रहा अनुदान..
किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी; अंतराष्ट्रीय बाजार में सुगंधित चावल की है बड़ी डिमांड…
धमतरी देश का पहला जिला बना, जहां PACS समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा








