खेल/स्पोर्ट्स

भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य, कोहली, गिल, अय्यर की धमाकेदार बैटिंग..

वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोहली ने 94 गेंद 11 चौको की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने 56 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!