एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सिर्फ एक खिताबी मुकाबला नहीं, बल्कि उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता है, जिसका इंतजार हर फैन को रहता है। भारत अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय रहा है और दोनों बार पाकिस्तान को मात दी है। ऐसे में टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी होगी। दूसरी ओर पाकिस्तान की कोशिश होगी कि पिछली हारों का हिसाब चुकता किया जाए और खिताब जीतकर आलोचकों को जवाब दिया जाए। एशिया कप के इतिहास में पहली बार दोनों देश फाइनल में आमने-सामने हैं, इसलिए मुकाबले का रोमांच दोगुना है।
Related Articles
गजब बेइज्जती! पाकिस्तानी नकवी के हाथ से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, स्टेज पर इंतजार करते रहे ACC चीफ….
भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरा महामुकाबला आज, कब और कितने बजे शुरू होगा, कहां देख पाएंगे Live Streaming..

















