देश/राष्ट्रीय

भारत में कोरोना से मौतों की सांख्य दुनिया में सबसे तेज रोजाना औसतन 1100 मौत, अब तक 63.91 लाख केस..

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 63 लाख 91 हजार 960 हो गया है। गुरुवार को 81,693 नए मरीज मिले और 78,646 लोग रिकवर हुए। 1096 की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या 99 हजार 804 हो गई है।

भारत में अब संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। यहां औसतन 1100 लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं। यही रफ्तार रही तो आज ये आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। उधर, अमेरिका और ब्राजील में मौत का ग्राफ तेजी से घटने लगा है। हर दिन औसतन 800 मरीजों की मौत हो रही है।

देश में अभी 9 लाख 42 हजार 585 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें करीब 9 हजार लोगों की हालत गंभीर है। 53 लाख 48 हजार 653 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी 10 दिनों में 80% से बढ़कर 83.67% हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

छत्तीसगढ़ में मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। ये आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया। अब तक 1 लाख 16153 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं
वही 986 लोगों की मौत हो गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!