आज एशिया कप सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। यह एक डेड रबर मैच है, यानी इसका नतीजा दोनों टीमों की स्थिति पर असर नहीं डालेगा। भारत ने लगातार दो जीत के साथ पहले ही फाइनल में जगह बना ली है, जबकि श्रीलंका दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। रविवार को फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।




















