क्रिकेट जगत की सांसे थमी हुई हैं! रविवार, 8 मार्च 2026 को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में वो होने जा रहा है जिसका इंतज़ार करोड़ों भारतीय फैंस को सालों से था। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना अपनी सबसे बड़ी ‘फूफी’ यानी न्यूजीलैंड से होने वाला है।
बदले की आग और वर्ल्ड कप की जंग
इतिहास गवाह है कि आईसीसी (ICC) नॉकआउट मैचों में कीवी टीम हमेशा भारत के लिए ‘विलेन’ साबित हुई है। चाहे वो 2019 का वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हो या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल। लेकिन इस बार कहानी अलग है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर जिस तरह से फाइनल में एंट्री मारी है, उससे कीवी खेमे में भी खौफ है।
पिच का मिजाज: बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का जाल?
अहमदाबाद की पिच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो यहाँ की लाल और काली मिट्टी का मिश्रण स्पिनर्स को मदद दे सकता है, लेकिन शुरुआती ओवर्स में ओस (Dew) का रोल अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करे।
खिलाड़ी जिन पर रहेगी नज़र:
-
- संजू सैमसन और ईशान किशन: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के गेंदबाजों के धागे खोलने वाली यह जोड़ी फाइनल में भी आग उगलने को तैयार है।
- अर्शदीप सिंह: अपनी कातिलाना स्विंग से कीवियों के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी ‘जट्ट’ पर होगी।
- फिन एलन (NZ): कीवी ओपनर फिन एलन इस वक्त खौफनाक फॉर्म में हैं, उनसे पार पाना बुमराह और कंपनी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
1. क्या है 9 मार्च (रिजर्व डे) का असली सच?
अगर 8 मार्च को बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाता या मैच बीच में रुक जाता है, तो खेल 9 मार्च (सोमवार) को शिफ्ट हो जाएगा। लेकिन याद रहे, मैच दोबारा शुरू से नहीं होगा! अगर रविवार को भारत ने 10 ओवर खेल लिए थे, तो सोमवार को खेल 10.1 ओवर से ही शुरू होगा।
2. कम से कम 10-10 ओवर का खेल अनिवार्य
आम टी20 मैचों में 5-5 ओवर का खेल होने पर नतीजा निकल आता है, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ICC ने नियम कड़ा रखा है। मैच का नतीजा तब ही माना जाएगा जब दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर बल्लेबाजी कर चुकी हों। अगर बारिश के कारण 10 ओवर भी नहीं हो पाते, तो फिर रिजर्व डे ही आखिरी उम्मीद होगा।
3. अगर 9 मार्च को भी ‘इंद्रदेव’ नहीं माने तो?
यह सबसे बड़ा डर है! अगर अहमदाबाद में रविवार के बाद सोमवार (रिजर्व डे) को भी भारी बारिश होती है और मैदान खेलने लायक नहीं रहता, तो नियम यह कहता है:
“भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता (Joint Winners) घोषित कर दिया जाएगा।” यानी ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी। भारतीय फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि वे अकेले भारत को चैंपियन देखना चाहते हैं।
4. डकवर्थ लुईस (DLS) कब लगेगा?
अगर मैच की दूसरी पारी में कम से कम 10 ओवर हो चुके हैं और फिर बारिश आती है, तो रिजर्व डे का इंतजार नहीं किया जाएगा। उसी वक्त DLS नियम के आधार पर हार-जीत का फैसला कर दिया जाएगा।




















