BSF में 1121 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपके पास महज 23 सितंबर तक का समय है। आवेदन 24 अगस्त से जारी हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) कैटेगरी में 1121 हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।




















