बालोद : दिनांक 02.11.2024 को ग्राम कोटवार दीपक गजभिये ग्राम हर्राठेमा के द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम हर्राठेमा में अश्वनी बाई की हत्या हो गई है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में मौके पर उपस्थित पुलिस बल के साथ ग्राम हर्राठेमा पहुँचकर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के साथ ग्राम हर्राठेमा जाकर मौके पर प्रार्थीया श्रीमती जागेष्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 02.11.2024 को गोवर्धन पूजा होने से वह अपने घर पर थी। दोपहर को पड़ोस की शांति बाई ने बताया कि डामन लाल गावड़े अपनी पत्नी अष्वनी गावड़े को मारपीट रहा है। सूचना पाकर प्रार्थीया डामन लाल गावड़े के घर गई और उससे पूछा कि अष्वनी को क्यों मार रहे हो। तब आरोपी डामन लाल गावड़े ने बताया कि यह मेरे घर का मामला है। अष्वनी कहाँ है? पूछने पर कमरे की तरफ दिखाने पर देखा कि उसके चेहरे एवं सिर में चोट आई थी और खून निकल रहा था तब उसने अपनी पुत्री चंद्रीका को बुलाकर उससे पानी मंगाया और गले से घर घर की आवाज निकल रही थी, मृतिका को पानी पिलाने के बाद कुछ समय बाद मृतिका के गले की आवाज आना बंद हो गया तथा मृतिका का शरीर हिलना डुलना भी बंद हो गया और अश्वनी बाई की मृत्यु हो गई थी। डामन लाल गावड़े के द्वारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद को लेकर लकड़ी के डंडे से मारपीट कर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 559/2024 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, कि आरोपी को दिनांक 03.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








