बिलासपुर, 19 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में श्री पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग,श्री उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, श्रीमती राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, श्रीमती हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक,श्रीमती करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, श्री अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए,श्री अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, श्री स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, श्री हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा,श्री प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कु. कविता सुथार लेखापाल, श्रीमती बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, श्री मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और श्री इंदाराम नेताम भृत्य शामिल हैं।
Related Articles
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: रतनपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, हथियार के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी गिरफ्तार
6वीं पास ठग का करोड़ों का खेल: शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो के नाम पर दर्जनों लोगों को लगाया चूना, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
तमिलनाडु त्रिची गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार.. आरोपी देश भर में घुम – घुम कर एक विशेष तरीके से कार का कांच तोड़कर देते है चोरी की घटनाओं को अंजाम..
गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग दो माह 6 दिन में 1 करोड़ 39 लाख से अधिक अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर किया गया कार्यवाही..
रायपुर: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी सहित चोरी की वाहनों को खपाने एवं क्रय करने वाले कुल 21 आरोपी गिरफ्तार..














