खेल/स्पोर्ट्स

IPL 2020: धवन की पारी से ‘शिखर’ पर दिल्ली, चेन्नई को पांच विकेट से हराया

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

IPL 2020 : के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे। अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया।

चेन्नई ने दिल्ली को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रेयस अय्यर की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए। धवन 58 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 5 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 24 और श्रेयस अय्यर ने 23 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले चेन्नई ने 4 विकेट पर 179 रन बनाए। अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी को धो दिया। दोनों ने मिलकर 21 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी की। रायुडू ने 25 गेंद पर नाबाद 45 और जडेजा ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 58 और शेन वॉटसन ने 36 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर आउट हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!