विश्व/विदेश

पाकिस्तान और सऊदी में हुआ रक्षा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों पर अटैक..

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार (17 सितंबर 2025) को एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. ‘स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम के इस समझौते के तहत यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो इसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सऊदी अरब दौरे के दौरान हुआ. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने राजकीय दौरे पर रियाद पहुंचे थे, जहां सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने अल-यमामा पैलेस में उनका स्वागत किया. इसी मौके पर यह रक्षा समझौता किया गया.

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए बड़े रक्षा समझौते पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार इस घटनाक्रम से अवगत थी और यह लंबे समय से विचाराधीन था.

जायसवाल ने मीडिया से कहा, ‘हमने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस डील पर साइन किए जाने की रिपोर्ट देखी है. सरकार इसके निहितार्थों का अध्ययन करेगी- चाहे वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हों या क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता से. सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!