कोरोना अपडेटदेश/राष्ट्रीय

जुलाई तक देश में 400-500 मिलियन डोसेज वैक्सीन, 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

DELHI ANI : कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग के बीच एक अच्छी खबर है। अगले साल जुलाई तक देश में कोरोना वैक्सीन की 400 से 500 मिलियन डोसेज वैक्सीन आने और 20 से 25 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो जाने का अनुमान है। टीकाकरण के लिए राज्य सरकारों से अक्टूबर के अंत तक प्राथमिकता सूची लेने के लिए फॉर्मेट तैयार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों का उच्चस्तरीय समूह एक फॉर्मेट तैयार कर रहा है, जिसके तहत राज्य टीकाकरण को लेकर अपनी प्राथमिकता बताएंगे। इसमें स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को प्राथमिकता में रखने की बात है। इसमें सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों के कर्मचारी, नर्स, पैरामेडिक्स, सैनिटरी स्टाफ, आशा, निगरानी अधिकारी और कोरोना मरीजों की टेस्टिंग व ट्रेसिंग से जुड़े लोग शामिल होंगे। राज्यों से ब्लॉक स्तर तक टीका पहुंचाने के लिए जरूरी कोल्ड चेन एवं अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी भी मांगी गई है।

हर्षवर्धन ने कहा कि महामारी रोकने के लिए एक खुराक वाला टीका निसंदेह बेहतर है, लेकिन अक्सर एक खुराक से पूरी सुरक्षा मिल पाना मुश्किल होता है। वैक्सीन की दो खुराक वायरस से उचित सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। केंद्र सरकार 20 से 25 करोड़ लोगों तक 40 से 50 करोड़ टीका पहुंचाने के लिए मानव संसाधन, ट्रेनिंग व अन्य जरूरतों पर भी काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कहा था कि 2021 की पहली तिमाही में देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। सरकार इम्युनिटी से जुड़े आंकड़ों पर भी लगातार निगाह बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!