छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में हवा की दिशा फिर बदल सकती है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान के बढ़ने का क्रम शुरू हो सकता है, तो वहीं मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है. शुक्रवार 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है
प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से इस ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं. वहीं प्रदेश में हवा की दिशा फिर बदल सकती है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान के बढ़ने का क्रम शुरू हो सकता है, तो वहीं मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है. आपको बता दें, कि 12 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में चार डिग्री के आसपास तक वृद्धि होगी. शुक्रवार 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है. वहीं इन सबके प्रभाव से प्रदेश में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. दो दिन सरगुजा में शीतलहर चलेगी और इसके बाद पारा बढ़ेगा.
रायपुर में छा सकते हैं हल्के बादल
मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा. यहां 5.3 डिग्री न्यून्यतम तापमान दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान सुकमा में 30.0 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4, बिलासपुर में 10.4, पेंड्रा में 6.8, अंबिकापुर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुवार को राजधानी का मौसम साफ रहेगा. यहां का मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. 24 घंटे बाद मौसम में बदलाव होने वाला है, तो वहीं रायपुर में हल्के बादल छा सकते हैं.
शहरों का इतना तापमान किया गया दर्ज
इसके अलावा मौसम विभाग ने बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के सूरजपुर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री, बलरामपुर – रामानुजगंज का 22.3 डिग्री, कोरिया का 22.5 डिग्री, सरगुजा का 22.5 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 23 डिग्री, कोरबा का 23.5 डिग्री, बिलासपुर का 26 डिग्री, मुंगेली का 23.8 डिग्री, राजनांदगांव का 27 डिग्री, दुर्ग का 27.6 डिग्री, रायपुर का 26.8 डिग्री, महासमुंद का 26.6 डिग्री, बालोद का 27.7 डिग्री, कांकेर का 26.8 डिग्री, नारायणपुर का 21.8 डिग्री, बस्तर का 27.2 डिग्री, दंतेवाड़ा का 27.6 डिग्री, बीजापुर का 28.7 डिग्री और सुकमा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में लौटी ठंड, बढ़ी ठिठुरन:पारा लुढ़ककर 10 डिग्री पहुंचा, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, दोपहर में भी कम हुआ टेम्परेचर
बिलासपुर में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले ठंड गायब हो गई थी। बुधवार को अचानक ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार पहुंच गया था। बुधवार रात कड़ाके की ठंड के चलते तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले चार दिनों से जिले में तापमान में वृद्धि हो रही थी। इस बीच अचानक मौसम ने करवट बदला। जिससे ठंड फिर से लौट आई। सुबह की सर्दी में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दिन में धूप का आनंद लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। सुबह के बाद दोपहर में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इस दौरान दोपहर का तापमान 27 डिग्री रहा।
24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा
मंगलवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रात में न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले 13.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री पर आ गया। रात में भी सर्द हवाओं के असर से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की अपेक्षा 4 डिग्री कम तापमान रिकार्ड किया गया। जिसके चलते रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
आज भी तापमान गिरावट संभव
मौसम वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आने की संभावना है। जिस कारण अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। इस दौरान सर्द हवाओं के असर से ठंड बढ़ेगी।
10 जनवरी से तापमान में वृद्धि संभव
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवेश शुरू हो गया है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद 10 से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।