छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दिन में बढ़ने लगी सूर्य की तपिश, सामान्य से ज्यादा टेम्परेचर, 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर में 5 डिग्री चढ़ा पारा…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री के आस-पास है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सभी जगहों पर अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ा हुआ है।

दुर्ग में अभी रात में ठंड महसूस हो रही है। यहां रात का तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम है। अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इस वजह से यहां अच्छी ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही हैं। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से आने वाले तीन-चार दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

रायपुर में नॉर्मल से 4 डिग्री अधिक दिन का पारा

प्रदेश में सभी जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 17 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में दिन का तापमान 6 डिग्री अधिक एक ओर जहां अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री है लेकिन यहां दिन का तापमान औसत से करीब 6 डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से अधिक रहा।

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में 31 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान:बढ़ने लगी सूर्य की तपिश, सामान्य से ज्यादा टेम्परेचर; एक-दो दिन में बढ़ सकती है ठंड

बिलासपुर में मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है। जिसके चलते सूर्य की तपिश बढ़ने लगी है। बुधवार को वातावरण में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 33.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में ठंड बढ़ सकती है।

जिले में सुबह और रात में ठंड महसूस हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले मंगलवार को पारा 14 डिग्री था। वहीं दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहर में धूप तेज होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि, शाम होते ही मौसम ठंडा हो गया।

आज भी शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण हरियाणा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 65 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। बिलासपुर सहित प्रदेश में 23 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है।

24 जनवरी से बढ़ सकती है ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 जनवरी से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इस अवधि में मौसम शुष्क रह सकता है। रात में ठंड का असर बना रह सकता है। जबकि दिन में मौसम यथावत रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना अभी नहीं है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!