छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बारिश का सिस्टम कमजोर…भारी बारिश का दौर थमेगा, वातावरण में नमी रहने के कारण दिन में उमस बढ़ेगी..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मौसम विभाग ने आज रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर समेत 14 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी हिस्से में मानसून आज से कमजोर पड़ेगा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई और सरगुजा संभाग में हल्की वर्षा हुई। वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.6°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 19.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

आज का मौसम एक नजर में

पूर्वानुमानः प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

चेतावनी: प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा।

सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम बरसेगा पानी

सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है।

  • इसके असर ये होगा कि…
  • सिस्टम कमजोर होने से क्या असर

लो-प्रेशर सिस्टम कमजोर हुआ, इसलिए पहले की तरह लगातार तेज बारिश नहीं होगी।

साइक्लोन सर्कुलेशन अब भी सक्रिय है, इसलिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

क्षेत्रीय असर

दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ (कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़) जिलों में मध्यम बारिश ।

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर) में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे।

नमी और उमस

भारी बारिश का दौर थमेगा, वातावरण में नमी रहने के कारण दिन में उमस बढ़ेगी।

बादल कम घिरेंगे तो तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

फ्लैश फ्लड का खतरा घटेगा

पिछले दिनों भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी। अब जलभराव या फ्लैश फ्लड का खतरा घटेगा।

1 जून से अब तक 787.7 मिमी बरसा पानी

1 जून से अब तक प्रदेश में 787.7 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1145.3 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा में सबसे कम 390.6 मिमी बारिश हुई है।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 28.7 डिग्री 24.6 डिग्री

बिलासपुर 28.8 डिग्री 25.2 डिग्री

अंबिकापुर 29.1 डिग्री 23.4 डिग्री

जगदलपुर 27.6 डिग्री 23.0 डिग्री

दुर्ग 31.6 डिग्री 19.2 डिग्री

पेंड्रारोड 27.4 डिग्री 21.6 डिग्री

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!