छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : 10 जिलों में बारिश का अलर्ट…9 में बाढ़ का खतरा…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ आने का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा आज सेंट्रल छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर-बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी गया है। रायपुर-बलौदा बाजार, रायगढ़, जशपुर समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद कल यानी 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। बुधवार को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हुई है।

आज का मौसम एक नजर में

पूर्वानुमानः प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

चेतावनीः कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अति भारी की संभावना।

राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहेगा।

रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 336.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 473.5 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मिमी बारिश हुई है।

जुलाई महीने में बारिश से जुड़े कुछ फैक्ट्स

1. जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 988.8 MM 1884 में दर्ज की गई थी।

2. 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 275.2 MM 14 जुलाई 2009 को दर्ज की गई थी।

3. सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस 1 जुलाई 1987 को दर्ज किया गया था।

4. निम्नतम न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस 8 जुलाई 1988 को दर्ज किया गया था।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!