छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : अगले 5 दिन कमजोर पड़ेगा मानसून, प्रदेश में अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरिया, बालोद, बलौदाबाजार, सरगुजा समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 349.9 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 501.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 167.3 मि.मी. बारिश दर्ज हुई है।

आज का मौसम एक नजर में

पूर्वानुमानः प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

चेतावनीः कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अति भारी की संभावना।

राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा।

अगले 4 से 5 दिन बारिश की तीव्रता में कमी का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो अगले चार से पांच दिन बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार दोपहर को रायपुर में घने बादलों के कारण दोपहर 3 बजे ही अंधेरा छा गया। बिलासपुर में सड़कों, दुकानों और गलियां में पानी भर गया। एक घंटे की बरसात में लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा।

शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा

राजनांदगांव में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे 4 जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

प्रदेश में अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 518.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 271.7 मि.मी., सूरजपुर में 438.4 मि.मी., बलरामपुर में 507.4 मि.मी., जशपुर में 460.9 मि.मी., कोरिया में 394.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 335.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 342.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 341.6 मि.मी., गरियाबंद में 311.9 मि.मी., महासमुंद में 329.4 मि.मी. और धमतरी में 316.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 379.3 मि.मी., मुंगेली में 381.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 362.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 483.4 मि.मी., सक्ती में 413.9 मि.मी., कोरबा में 454.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 358.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 302.8 मि.मी., कबीरधाम में 255.7 मि.मी., राजनांदगांव में 290.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 480.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 245.8 मि.मी., बालोद में 371.7 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 263.0 मि.मी., कांकेर में 365.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 397.0 मि.मी., सुकमा में 207.5 मि.मी. और बीजापुर में 440.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!