छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बिलासपुर-राजनांदगांव में पारा 40 पार..आज से और बढ़ेगी गर्मी:रात में उमस से परेशानी; बस्तर संभाग में अंधड़ और गरज-चमक का यलो अलर्ट..

छत्तीसगढ़ में आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर शुरू होगा। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को राजनांदगांव में 41 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

वहीं प्रदेश में रात के तापमान में सबसे ज्यादा रायपुर गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। इसके चलते रात में उमस से लोग परेशान रहे। आगे भी 2 से 4 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान है।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 2-3°C तापमान बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पूर्व पश्चिमी द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश होते हुए असम तक फैली हुई है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसी के चलते रायपुर और दुर्ग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। वहीं कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

17 अप्रैल को ऐसा रहा अलग-अलग शहरों का तापमान- शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रायपुर 39.2 डिग्री 26.2 डिग्री
  • बिलासपुर 40.2 डिग्री 25.7 डिग्री
  • अंबिकापुर 36.9डिग्री 21.6 डिग्री
  • जगदलपुर 34.6 डिग्री 23.4 डिग्री
  • राजनांदगांव 41 डिग्री 25.5 डिग्री
  • GPM 39.4 डिग्री 23.4 डिग्री
  • रायपुर में आज पारा 40 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज दिन का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। वहीं रात का तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। आज शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल छाएंगे।

गुरुवार को रायपुर में दिन का पारा 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का पारा 26.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

बिलासपुर में 40 डिग्री के पार तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर संभाग के जिले में आज मौसम साफ रहेगा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में 40 डिग्री के पार पहुंचा। बुधवार को यहां 38.3 डिग्री सेल्सियस पारा रहा जो अगले दिन 2 डिग्री बढ़ गया। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा।

राजनांदगांव सबसे अधिक गर्म

दुर्ग संभाग का राजनांदगांव जिला प्रदेश में सबसे गर्म है। यहां दिन का पारा 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में दुर्ग संभाग के जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

अंबिकापुर में पारा सामान्य से कम

सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो समान्य से 0.5 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक आज बलरामपुर, और जशपुर में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश के आसार है।

बस्तर संभाग में 20 अप्रैल तक हल्की बारिश

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बस्तर संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां अंधड़ और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर ,बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में अंधड का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!