छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी……

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले कई दिनों से माध्यम से भारी बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में आगामी घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी 

सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले ऑरेंज अलर्ट में रखे गए हैं. यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है.

येलो अलर्ट वाले जिले जहां मध्यम वर्षा की संभावना

महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे का हाल, कैसा रहा मौसम का मिजाज 

पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. वहीं, बस्तर संभाग में मध्यम से लेकर भारी वर्षा भी हुई. सर्वाधिक वर्षा नानगुर में 13 सेमी, दंतेवाड़ा में 11 सेमी, छिंदगढ़ में 6 सेमी, गंगालूर और बालोद में 5 सेमी, बड़े बचेली, बास्तानार और बीजापुर में 5 सेमी, इसके अलावा कई स्थानों पर 3 सेमी से अधिक वर्षा हुई.

प्रदेश का तापमान

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5°C राजनांदगांव में और न्यूनतम तापमान 21.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया.

सिनोप्टिक सिस्टम का असर

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में और अधिक स्पष्ट हो सकता है. मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, झारसुगुड़ा, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी के इस निम्न दबाव क्षेत्र तक सक्रिय है.

अगले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है. मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

रायपुर का मौसम

3 सितंबर को रायपुर का आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!