छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दिन में गर्मी और रात में ठंड…2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा….

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 34.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। हवा की दिशा बदलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में रात का पारा 1 डिग्री लुढ़का

रायपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है। आज तापमान में बदलाव की संभावना है। इसके बाद एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को रात का तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। दिन का तापमान 33.4 डिग्री रहा। औसत से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा।

आज रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में दिन में गर्मी, लेकिन रात में हल्की ठंड

बिलासपुर में तेज धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस हुई, लेकिन देर रात से सुबह तक हल्की ठंड महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 14 डिग्री रहा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

दुर्ग में 4 डिग्री कम रहा रात का पारा

दुर्ग में रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री कम है। शनिवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। ‎अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा, जो सामान्य ‎से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।‎ मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाके में दुर्ग सबसे ठंडा है।

अंबिकापुर में रात का पारा 5 डिग्री कम

मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड की वापसी हो रही है, जिससे कभी अचानक ठंड बढ़ जा रही है, तो कभी मौसम गर्म हो जा रहा है। इसका असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा, जो औसत से करीब 5 डिग्री कम रहा।

अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

शहरों में ऐसा रहा तापमान/ शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)

  • रायपुर 16.1 33.4
  • बिलासपुर 32.4 14
  • अंबिकापुर 29.4 7.7
  • जगदलपुर 33.7 12.6
  • दुर्ग 34.4 31
  • जीपीएम 12.8 11.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!